Placeholder Logo
हमारे बारे में

हमारे बारे में

बिरला व्हाईट, अल्ट्राटेक सीमेंट लि. की एक इकाई है और यह 67 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले आदित्य बिरला ग्रुप की प्रमुख कंपनी है, जो एक निर्माण सामग्री का उत्पादन करती है. व्हाईट सीमेंट संबंधी उत्पादों के क्षेत्र में इसके पास अद्वितीय विशेषज्ञता है. हमारा लक्ष्य है आपकी दीवारों को सबसे बेहतरीन, सबसे मज़बूत और सबसे सुंदर बनाना.

अवलोकन

बिरला व्हाईट, अल्ट्राटेक सीमेंट लि. की एक इकाई है और यह 67 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाले आदित्य बिरला ग्रुप की एक प्रमुख कंपनी है. आदित्य बिरला ग्रुप लीग ऑफ फॉर्च्यून 500 में शामिल है. वर्ष 1988 में बिरला व्हाईट ने भारत में व्हाईट सीमेंट का उत्पादन शुरू किया था और अपनी स्थापना के साथ ही इसने पूरी सीमेंट श्रेणी में बाज़ार में अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति को मज़बूत किया है. बिरला व्हाईट ब्रांड के पास व्हाईट सीमेंट-आधारित सर्फेस फिनिशिंग उत्पादों का एक शानदार पोर्टफोलियो है, जिससे न केवल बेहतरीन इंटीरियर डिज़ाइनें मुमकिन होती है, बल्कि सतहें मौसम की मार से भी सुरक्षित रहती हैं. इस ब्रांड ने अनेक अभिनव उत्पाद बनाकर खुद को लगातार नयापन दिया है, जो लगातार बदलते उपभोक्ता रवैये की ज़रूरतों को पूरा करते हैं. इसके बल पर यह भारत में निर्माण के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है. बिरला व्हाईट, भारत में CE (Communauté Européenne) सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाली पहली व्हाईट सीमेंट कंपनी बनी है. यह एक ऐसी मान्यता है जो यह सुनिश्चित करती है कि इसके उत्पाद यूरोपीय संघ द्वारा निर्धारित सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण मानकों के अनुरूप हैं.

विज़न और मिशन

ईमानदारी

ईमानदारी

निष्पक्ष और ईमानदार तरीके से कार्य करना और निर्णय लेना.
प्रतिबद्धता

प्रतिबद्धता

ईमानदारी की नींव पर, सभी हितधारकों को मूल्य प्रदान करने हेतु हर आवश्यक कार्य करना.
जुनून

जुनून

संगठन के भीतर से उत्पन्न होने वाला एक ऊर्जावान उत्साह, जो प्रत्येक व्यक्ति को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है.
निर्बाधता

निर्बाधता

कार्यात्मक समूहों, पदानुक्रमों, व्यवसायों और भौगोलिक सीमाओं के पार जाकर, एक साथ मिलकर सोचना और काम करना.
गति

गति

आंतरिक और बाहरी ग्राहकों को तत्परता के साथ प्रतयुत्तर देना.
Milestone

बिरला व्हाईट क्यों?
हमारी कामयाबी के शानदार माइलस्टशेन्स पर गौर कीजिए.

हमारी उपस्थिति

अवॉर्ड्स

हमारा वादा है आपको ब्यूटीफुल व्हाईट दीवारें दिलाना.

इस फॉर्म को भरिए और हमारे एक्सपर्ट्‍स से बात कीजिए.

हमारी टीम आमतौर पर 24 घंटे में जवाब दे देती है.