यह अत्यधिक पॉलिमर मॉडीफाइड, व्हाईट सीमेंट-आधारित थिन-सेट टाइल्स एड्हेसिव है जिसका कंक्रीट और विभिन्न प्रकार की उप-सतहों पर सभी प्रकार की सेरामिक टाइल्स, विट्रीस/विट्रिफ़ाइड, सेमी-विट्रीस टाइल्स, ग्लास मोज़ेक टाइल्स, प्रीकास्ट टेराज़ो और नैचुरल स्टोन्स लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका हॉरीजेंटल के साथ-साथ वर्टिकल सतहों, सूखे और गीले हिस्सों, अंदरूनी और बाहरी हिस्सों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी टाइल्स-पर-टाइल्स लगाने के लिए भी अनुशंसा की जाती है, यह कॉमर्शियल एरियाज़ में होने वाला भारी यातायात भी संभाल सकता है।
गैलरी
सबसे अच्छा एड्हेशन
बाहरी हिस्से के लिए टिकाऊ टाइल्स
लचीली और साथ ही चमकदार टाइल्स
परिष्कृत टाइल्स लगा बाहरी हिस्सा
टाइल्स लगी बाहरी सतहें
न टूटने वाला
उत्पाद विशेषताएं
विशेषताएं तथा फ़ायदे
इस्तेमाल में आसान - बस पानी मिलाने की ज़रूरत भर है।
विभिन्न प्रकार की उप-सतहों, टाइल्स और स्टोन्स पर मजबूत एड्हेशन के लिए अत्यधिक पॉलिमर-मॉडीफाइड
लंबे समय तक खुला रहने वाला - बड़े फॉर्मेट और बाहरी स्थितियों के लिए एकदम सही
पानी और झटके का प्रतिरोधी - गीले हिस्सों और कॉमर्शियल फर्श के लिए अति उत्तम
वर्टिकल दीवारों के लिए ढीलापन प्रतिरोधी फॉर्मूला
हीट-एजिंग प्रतिरोधी - जकूज़ी और सौनास जैसे एरियाज़ के लिए अति उत्तम जहाँ तापमान बहुत अधिक होता है।
कम वीओसी - स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देता है।
उपयोग
सेरामिक और अन्य टाइलें जिनकी सरंध्रता <3% है।
सूखे और गीले हिस्से
अंदरूनी और बाहरी हिस्सें में हॉरीजेंटल के साथ-साथ वर्टिकल सतहों पर
टाइल्स-पर-टाइल्स अनुप्रयोग
विट्रिफाइड टाइल्स, पोर्सिलेन टाइल्स और सेरामिक टाइल्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
मध्यम और बड़े फॉर्मेट वाली टाइल्स और नैचुरल स्टोन्स
सब्सट्रेट
सीमेंट-आधारित स्क्रीड और मोर्टार
जिप्सम और सीमेंट-आधारित प्लास्टर/रेंडर
कंक्रीट की सतहें
ईंटों की चिनाई
एएसी ब्लॉक
वॉटर प्रूफिंग प्रोडक्ट
सीमेंट टेराज़ो
मौजूदा विट्रिफाइड टाइल्स और सेरामिक टाइल्स
मौजूदा नैचुरल स्टोन्स
एक और सीमेंट-आधारित सतह
ड्राईवॉल जैसे सीमेंट / बाइसन / जिप्सम बोर्ड
सतह तैयार करने का तरीका :
सभी सतहों का तापमान 40 फारेनहाइट (4 डिग्री सेल्सियस और 104 फारेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) के बीच होना चाहिए और संरचना की दृष्टि से मजबूत, साफ-सुथरी और सभी प्रकार की धूल-गंदगी, तेल, ग्रीस, उखड़ने वाले ढीले पेंट, लैटेंस, कंक्रीट सीलर्स या परिपक्व करने वाले कंपाउंड्स से मुक्त होनी चाहिए। जाँच लें कि सतह सही ढंग से सीधी है।
सभी स्लैब 10 फीट (3 मीटर) में ¼” (6 मि.मी.) के भीतर सही ढंग से सीधे होने चाहिए। खुरदरी या असमान कंक्रीट की सतहों को लकड़ी के फ्लोट वाला (या बेहतर) फिनिश प्रदान करने के लिए स्क्रीड/प्लास्टर सामग्री से चिकना किया जाना चाहिए।
सूखी, धूल भरी कंक्रीट स्लैब्स या चिनाई को गीला किया जाना चाहिए, और अतिरिक्त पानी को बह जाने दिया जाना चाहिए।
गीली सतह पर लगाया जा सकता है। नई कंक्रीट की स्लैब्स को नमी में परिपक्व किया जाना चाहिए और प्रयोग से पहले 28 दिन पुराना हो जाना चाहिए।
विस्तार वाले जोड़ प्रदान किए जाने चाहिए और उपयुक्त सीलेंट से भरे जाने चाहिए।
विस्तार वाले जोड़ों को थिन सेट टाइल एड्हेसिव/टाइल से न ढंकें।
प्रयोग की प्रक्रिया:
कवरेज:
यदि 6 mm x 6 mm चौकोर नोंकदार कन्नी का इस्तेमाल किया जाता है और मोटाई 3 mm रखी जाती है तो कवरेज लगभग 55-60 ft2/ 20 कि. ग्रा. की बोरी होगा। * कवरेज इस आधार पर अलग-अलग होगा कि कन्नी की नोंक का आकार, टाइल्स का आकार और प्रकार कैसा है और उप-सतह कितनी समतल और चिकनी है।
ग्राउटिंग
टाइल लगाने के 24 घंटे बाद ग्राउटिंग की जानी चाहिए। बिरला व्हाईट द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली टाइल्स ग्राउट्स की रेंज से उपयुक्त ग्राउटिंग सामग्री का इस्तेमाल करें।
गुण व विशेषताएँ
प्रभावी अवधि
12 months for sealed pack when stored under cover, out of direct sunlight, dampproof condition and
protect from extremes of temperature.
ऐसा कोई विशेष टाइल एडहेसिव नहीं है जिसका हर जगह एकसमान रूप से इस्तेमाल किया जा सके क्योंकि टाइल्स एक ही आकार, प्रकार और सामग्री की नहीं होती हैं, इसलिए प्रत्येक के लिए अनुकूलतम जोड़ के लिए विशिष्ट एड्हेसिव खूबी की आवश्यकता होती है। लेकिन आप फिक्र न करें, क्योंकि बिरला व्हाईट ने अपने व्हाइट सीमेंट एडवांटेज से कहीं भी टाइल्स लगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ टाइल एडहेसिव बाजार में उतारे हैं।
बिरला व्हाईट अत्याधुनिक तकनीक और जर्मन मॉडीफाइड पॉलीमर तकनीक का इस्तेमाल कर व्हाईट सीमेंट एडवांटेज की मदद से अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ और इंडस्ट्री का सबसे बेहतरीन टाइल एडहेसिव उपलब्ध कराता है जो उप-सती के साथ मजबूत जोड़ और फर्श और दीवार को लंबे समय तक बनी रहने वाली सुंदरता और रमणीयता प्रदान करता है।
हाँ, टाइल लगाने के लिए बिरला व्हाईट का टाइल्सस्टिक्स टाइल्स एडहेसिव सीमेंट की तुलना में कहीं ज़्यादा बेहतर विकल्प है। टाइल एडहेसिव में टाइल लगाने के लिए बेहतर जोड़, लचीलापन और प्रतिरोध प्रदान करने वाले विशिष्ट गुण होते हैं जो टाइल्स लगाना सुरक्षित बनाते हैं। बिरला व्हाईट के टाइल्सस्टिक्स टाइल एडहेसिव आसान तरीके से काम करना सुकर बनाना सुनिश्चित करते हैं हो और पारंपरिक सीमेंट मोर्टार की तुलना में कहीं ज़्यादा बेहतर परिणाम प्रदान करते हैं।
टाइल्सस्टिक्स एक्सटेरो अधिक पॉलिमर्स युक्त और सीमेंट आधारित थिन सेट एडहेसिव है जिसमें पानी मिलाकर अंदरूनी और बाहरी हिस्सों में टाइल्स/स्टोन्स लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
आवासीय फर्श, दीवारों जैसे अंदरूनी और बाहरी हिस्सों के लिए सेरामिक / विट्रिफाइड / ग्लास मोज़ेक टाइल्स लगाने के लिए टाइल्सस्टिक्सएक्सटेरो का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका स्विमिंग पूल जैसे पानी से भरी जगहों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
टाइल्सस्टिक्स एक्सटेरो की 20 कि.ग्रा. की बोरी के लिए, 6 से 6.4 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। कितने गाढ़े मिश्रण की आवश्यकता है और परिवेश की वातावरण संबंधी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पानी मिलाएं।
टाइल्सस्टिक्स एक्सटेरो + पानी की मदद से अधिकतम 1200 mm x 1200 mm आकार की टाइल्स लगाई जा सकती हैं।
हाँ, बाहरी हिस्सों में टाइल्स लगाने में तापमान के चलते पैदा होने वाला तनाव बहुत महत्व रखता है और इन तनावों से पैदा होने वाली हलचल से समंजन करने के लिए एड्हेसिव की आवश्यकता होगी। टाइल्सस्टिक्स एक्सटेरो इस प्रकार की हलचल समायोजित करने की क्षमता रखता है।
हाँ, नैचुरल स्टोन्स लगाने के लिए भी टाइल्सहस्टिक्स एक्सटेरो का इस्तेहमाल किया जा सकता है। यह व्हाईट सीमेंट आधारित एड्हेसिव है और इसलिए हल्के रंग के स्टोन्स पर दाग-धब्बा नहीं लगाता है।
टाइल्सस्टिक्स एक्सटेरो का इस्तेमाल कर अधिकतम 50 फीट की ऊँचाई तक टाइल्स लगाई जा सकती हैं।
फर्श पर इंजीनियर्ड स्टोन / एग्लोमेरेट्स / क्वार्ट्ज स्टोन लगाने के लिए टाइल्सस्टिक्स एक्सटेरो का इस्तेमाल किया जा सकता है।
नहीं, बाहरी अग्रभाग या फर्श पर लगाते समय टाइलों के बीच स्पेसिंग होना अनिवार्य है। तापीय हलचलें बहुत अधिक होती हैं और ऐसी हलचलों का समंजन करने के लिए स्पेसर आवश्यक हैं।