Buy on Amazon
Enquire Now

टाइल्सस्टिक्स विट्रीबाइंड

Loading

टाइल्सस्टिक्स विट्रीबाइंड

टाइल्सस्टिक्स विट्रीबाइंड
यह अत्यधिक पॉलिमर मॉडीफाइड, व्हाईट सीमेंट-आधारित थिन-सेट टाइल एड्हेसिव है जिसका सेरामिक, सेमी-विट्रियस टाइल्स और छोटे से मध्यम आकार के नैचुरल स्टोन्स लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसका हॉरीजेंटल के साथ-साथ वर्टिकल सतहों पर 3 मीटर का ऊँचाई तक सूखे और साथ ही गीले हिस्सों में सीमेंटयुक्त उप-सतह पर अंदरूनी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका टाइल्स-पर-टाइल्स लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
गैलरी
उत्पाद विशेषताएं
Durable
Higher Adhesion
Ease of Use
Highest Open Time
2T
CIT
विशेषताएं तथा फ़ायदे
  • इस्‍तेमाल में आसान - बस पानी मिलाने की ज़रूरत।
  • विभिन्न प्रकार की सीमेंट आधारित उप-सतहों से मजबूत चिपकाव वाला जोड़
  • पानी और चोट का प्रतिरोधी – गीले हिस्सों और कॉमर्शियल फ्लोर्स के लिए अति उत्‍तम
  • वर्टिकल दीवारों के लिए ढीलापन प्रतिरोधी फॉर्मूला
  • कम वीओसी - स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देता है।
उपयोग
  • सेरामिक और अन्य टाइल्‍स जिनकी सरंध्रता <3% है।
  • सूखे और गीले हिस्‍सों के लिए
  • अंदरूनी हिस्‍सों में हॉरीजेंटल के साथ-साथ वर्टिकल सतहों के लिए
  • टाइल-पर-टाइल लगाने के लिए
  • विट्रिफाइड टाइल्स, पोर्सिलीन टाइल्स और सेरामिक टाइल्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  • मध्यम आकार वाली टाइल्‍स के लिए

सब्सट्रेट

सीमेंट-आधारित स्क्रीड और मोर्टार

जिप्सम और सीमेंट-आधारित प्लास्टर/रेंडर

कंक्रीट की सतहें

ईंटों की चिनाई

एएसी ब्लॉक

वॉटर प्रूफिंग प्रोडक्ट

सीमेंट टेराज़ो

मौजूदा विट्रिफाइड टाइल्स और सेरामिक टाइल्स

मौजूदा नैचुरल स्टोन्स

एक और सीमेंट-आधारित सतह

सतह तैयार करने का तरीका :
  • सभी सतहों का तापमान 40 फारेनहाइट (4 डिग्री सेल्सियस और 104 फारेनहाइट (40 डिग्री सेल्सियस) के बीच होना चाहिए और संरचना की दृष्टि से मजबूत, साफ-सुथरी और सभी प्रकार की धूल-गंदगी, तेल, ग्रीस, उखड़ने वाले ढीले पेंट, लैटेंस, कंक्रीट सीलर्स या परिपक्‍व करने वाले कंपाउंड्स से मुक्त होनी चाहिए। जाँच लें कि सतह सही ढंग से सीधी है।
  • सभी स्लैब 10 फीट (3 मीटर) में ¼” (6 मि.मी.) के भीतर सही ढंग से सीधे होने चाहिए। खुरदरी या असमान कंक्रीट की सतहों को लकड़ी के फ्लोट वाला (या बेहतर) फिनिश प्रदान करने के लिए स्क्रीड/प्लास्टर सामग्री से चिकना किया जाना चाहिए।
  • सूखी, धूल भरी कंक्रीट स्लैब्‍स या चिनाई को गीला किया जाना चाहिए, और अतिरिक्त पानी को बह जाने दिया जाना चाहिए।
  • गीली सतह पर लगाया जा सकता है। नई कंक्रीट की स्लैब्‍स को नमी बनाए रखते हुए पकाया जाना चाहिए और प्रयोग से पहले 28 दिन पुराना हो जाना चाहिए।
  • विस्तार वाले जोड़ प्रदान किए जाने चाहिए और उपयुक्त सीलेंट से भरे जाने चाहिए।
  • विस्तार वाले जोड़ों को थिन सेट टाइल एड्हेसिव/टाइल से न ढंकें।
प्रयोग की प्रक्रिया:
कवरेज:
यदि 6 mm x 6 mm चौकोर नोंकदार कन्नी का इस्तेमाल किया जाता है और मोटाई 3 mm रखी जाती है तो
*कवरेज लगभग 55-60 ft2/ 20 कि.ग्रा. बोरी होगा। कवरेज इस आधार पर अलग-अलग होगा कि कन्नी की नोंक का आकार, टाइल्स का आकार और प्रकार कैसा है और उप-सतह कितनी समतल और चिकनी है।
ग्राउटिंग
टाइल्स लगाने के 24 घंटे बाद ग्राउटिंग की जानी चाहिए। बिरला व्हाइट द्वारा उपलब्ध् कराई जाने वाली टाइल्स ग्राउट्स की रेंज से उपयुक्त ग्राउटिंग सामग्री का इस्तेमाल करें।
गुण व विशेषताएँ
प्रभावी अवधि
सीधी धूप से दूर, नमी मुक्त स्थिति में ढंककर रखने और तापमान की विषम स्थितियों से सुरक्षित रखने पर सीलबंद पैक के लिए 12 माह है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Show All

ऐसा कोई विशेष टाइल एडहेसिव नहीं है जिसका हर जगह एकसमान रूप से इस्तेमाल किया जा सके क्योंकि टाइल्स एक ही आकार, प्रकार और सामग्री की नहीं होती हैं, इसलिए प्रत्येक के लिए अनुकूलतम जोड़ के लिए विशिष्ट एड्हेसिव खूबी की आवश्यकता होती है।
लेकिन आप फिक्र न करें, क्योंकि बिरला व्हाइट ने अपने व्हाइट सीमेंट एडवांटेज से कहीं भी टाइल्से लगाने के लिए सर्वश्रेष्ठ टाइल एडहेसिव बाजार में उतारे हैं।

बिरला व्हाईट अत्याधुनिक तकनीक और जर्मन मॉडीफाइड पॉलीमर तकनीक का इस्तेमाल कर व्हाईट सीमेंट एडवांटेज की मदद से अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ और इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन टाइल एडहेसिव उपलब्ध कराता है जो उप-सतह के साथ मजबूत जोड़ और फर्श और दीवारों को लंबे समय तक बनी रहने वाली सुंदरता और रमणीयता प्रदान करता है ।

हाँ, टाइल लगाने के लिए बिरला व्हाईट का टाइलस्टिक्स टाइल एडहेसिव सीमेंट की तुलना में कहीं ज़्यादा बेहतर विकल्प है। टाइल एडहेसिव में टाइल लगाने के लिए बेहतर जोड़, लचीलापन और प्रतिरोध प्रदान करने वाले विशिष्ट गुण हैं जो टाइल्स लगाना सुरक्षित बनाते हैं। बिरला व्हाईट के टाइल्स्स्टिक्स टाइल एडहेसिव आसान तरीके से काम करना सुकर बनाना सुनिश्चित करते हैं और पारंपरिक सीमेंट मोर्टार की तुलना में कहीं ज़्यादा बेहतर परिणाम देते हैं।

हाँ, टाइलस्टिक्स विट्रीबाइंड का पोर्सिलीन टाइल्स, सेमी विट्रिफाइड टाइल्स पर टाइल पर टाइल लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है

टाइलस्टिक्स विट्रीबाइंड पॉलीमर आधारित एडहेसिव है जिसमें पानी मिलाकर अंदरूनी फर्श और दीवार वाले हिस्सों पर 3 मीटर की ऊँचाई तक विट्रिफाइड टाइल्स / पोर्सिलीन टाइल्स / सेरामिक टाइल्स लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

अंदरूनी फर्श और दीवार व आवासीय फर्श, दीवारों जैसे बाहरी हिस्सों के लिए विट्रिफाइड टाइल्स / पोर्सिलेन टाइल्स / सेरामिक टाइल्स ल लगाने के लिए टाइलस्टिक्स विट्रीबाइंड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

टाइलस्टिक्स विट्रीबाइंड की 20 कि.ग्रा. की बोरी के लिए, 5.2 से 5.6 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। कितने गाढ़े मिश्रण की आवश्यकता है और परिवेश की वातावरण संबंधी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए पानी मिलाएं।

टाइल्सस्टिक्स विट्रीबाइंड + पानी से अधिकतम 600 mm x 600 mm आकार की सेरामिक/विट्रीफाइड टाइल्स लगाई जा सकती हैं। इस आकार से बड़े आकार की टाइल्स लगाना हो तो बिरला व्हाइट टीम के सदस्य से उपयुक्त थिन सेट एड्हेसिव के बारे में पूछें।

बाहरी हिस्सों में टाइल्स लगाने में तापमान के चलते पैदा होने वाला तनाव बहुत महत्व रखता है और इन तनावों से पैदा होने वाली हलचल से समंजन करने वाले एड्हेसिव की आवश्यकता होती है। बाहरी सतहों पर टाइल्स लगाने के लिए टाइलस्टिक्स एक्सटेरो का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

नैचुरल स्टोन्स लगाने के लिए टाइलस्टिक्स विट्रिबाइंड या उससे ऊपर के एड्हेसिव का इस्ते‍माल किया जा सकता है। बिरला व्हाइट टीम के सदस्य से सलाह माँगें।

टाइल्सस्टिक्स विट्रीबाइंड का इस्तेामाल कर टाइल लगाना हो, तो अधिकतम 10 फीट या 3 मीटर की ऊंचाई तक टाइल्स लगाई जा सकती हैं। बिरला व्हाईट टीम के सदस्य से सलाह माँगें।

फर्श पर इंजीनियर्ड स्टोन / एग्लोमेरेट्स / क्वार्ट्ज स्टोन लगाने के लिए टाइलस्टिक्स विट्रीबाइंड का इस्तेमाल किया जा सकता है। बिरला व्हाईट टीम के सदस्य से सलाह माँगने के लिए संपर्क करें।
उपलब्ध पैक साइज
tilestix-vitribind