व्हाइट सीमेंट

क्या आप अपनी दीवारों पर सबसे सफेद सरफेस फिनिश देना चाहते हैं? बिरला व्हाइट सीमेंट सही पसंद है!

Loading

व्हाइट सीमेंट

क्या आप अपनी दीवारों पर सबसे सफेद सरफेस फिनिश देना चाहते हैं? बिरला व्हाइट सीमेंट सही पसंद है!
एक नज़र
बिरला व्हाइट सीमेंट मूल रूप से व्हाइट पोर्टलैंड सीमेंट है, जिसे हमारी इकाईयों में बनाया जाता है। इसको उन्नत तकनीक और अत्याधुनिक विनिर्माण प्रक्रिया का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है, जिससे इसे श्रेष्ठतम फाइननेंस और सफेदी मिलती है। इसका उच्च रिफ्रेक्टिव सूचकांक हैं और उच्च अपारदर्शिता है, और जब इसे पिगमेंट्स के साथ मिलाया जाता है, तो भी इससे स्मूथ फिनिश ही मिलती है। इससे आपको विभिन्न रंगों, टेक्स्चर्स, शेप और साइज़ों में इसके इस्तेमाल की आज़ादी मिलती है, और इसे उस समय सबसे अधिक पसंद किया जाता है जब बात डेकोरेटिव पेंट्स, प्लास्टर्स, मोजैक टाइल्स, टेराज्जो फ्लोर्स, तथा व्हाइट सीमेंट आधारित मूल्य-वर्धित उत्पादों के बारे में की जाती है।
गैलरी
उत्पाद विशेषताएं
स्मूथ फिनिश
श्रेष्ठतम तकनीक
श्रेष्ठ गुणवत्ता (टॉप-नोच क्वालिटी)
विश्व-स्तरीय संयंत्र
विशेषताएं
  • हंटर व्हाइटनेस स्केल पर +89%
  • उच्च रिफ्रेक्टिव सूचकांक
  • 60 एमपीए की उच्च कम्प्रेसिव स्ट्रेंथ
  • 370-400 ब्लेन की श्रेष्ठतम फाइननेस
  • उच्च अपादर्शिता
फ़ायदे
  • कलर के ट्रू टोन को दिखाता है
  • कम उपभोग & पिगमेंट का बेहतर छितराव
  • बेहतर कवरेज
  • शानदार चमक प्रदान करता है
  • डिज़ाइन बनाने की स्वतंत्रता प्रदान करता है
उपयोग
  • फ्लोर
  • दीवारें
  • अन्य

The technology used to manufacture this product is ‘Patent Pending’.

एप्लीकेशन

फ्लोर्स

डिज़ाइनर फ्लोरिंग
डिज़ाइनर फ्लोरिंग फ्लोर्स
बिरला व्हाइट सीमेंट एक ऐसा उत्पाद है जो आपके फ्लोर को कलात्मक कार्य में बदल सकता है और आपको डिजाइनर फ्लोरिंग देता है। जब आपके पास मार्बल पाउडर हो, कोएर्स एग्रिगेट्स तथा बिरला व्हाइट सीमेंट मिक्स्चर हो, तो आप खास पैटर्न से वास्तविक पेंटिंग की बीच में कुछ भी सृजित कर सकते हैं। आप अपने मिश्रण में शीशा, धातु, विभाजक पट्टियां, जिन्हें पत्थर या प्लास्टिक से बनाया जाता है, मोर्टार मिक्स, रंगीन पिग्मेंट्स आदि को शामिल कर सकते हैं। एक बार जब आप उन सभी को बिछा देते हैं, तो आप अपने फ्लोर की मिरर-पालिश करवा सकते हैं जिससे आपको परफेक्ट ग्लॉस मिल जाएगा। इससे न केवल आपके फ्लोर की अपील बढ़ जाती है बल्कि आपके घर के परिवेश में भी बढ़ोतरी होती है।
मोज़ैक टाइल्स फ्लोर्स
मोज़ेक टाइल्स आपके फ्लोर पर आकर्षक डिजाइन टेपेस्ट्री को तैयार करती हैं। कलरयुक्त एनामल ग्लास के छोटे टुकड़ों या सीमेंट में इन्लेड मार्बल चिप्स के छोटे टुकड़ों के साथ, इन टाइलों से आपकी फ्लोर को एक सौन्दर्य मिल जाता है। इन्हें नियंत्रित दशाओं में हाइड्रोलिक प्रेस में तैयार किया जाता है ताकि उन्हें टिकाऊ, घना और हार्ड-टू-वियर-सतह के साथ वाटर टाइट बनाया जा सके। बिरला व्हाइट सीमेंट इन मोज़ेक टाइल्स को बनाने के लिए परफेक्ट बेस है, क्योंकि इससे कलर्स को और भी अधिक ब्राइट करने और आंतरिक शक्ति प्रदान करने में मदद मिलती है। ये टाइलें घरो, होटलों, स्विमिंग पूल्स, और किसी भी अन्य स्थान जिसे और भी अधिक शैलीयुक्त बनाना है, के लिए बहुत उपयोगी साबित होती हैं।
मोज़ैक टाइल्स
पेवर टाइल्स
पेवर टाइल्स फ्लोर्स
जिस प्रकार से इंटेरियर फ्लोर्स एक खास परिवेश सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वैसे ही एक्स्टेरियर फ्लोर्स भी भूमिका निभाते हैं। यहां पर पेवर टाइल्स की उपयोगिता साबित होती है। न केवल वे मजबूत और टिकाऊ होती हैं, बल्कि ये ऐसे क्षेत्र के लिए भी सर्वाधिक उपयुक्त साबित होती हैं जहां पर बहुत अधिक टूट-फूट या घिसावट होती है। बिरला व्हाइट सीमेंट इस प्रकार के एप्लिकेशन्स के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है क्योंकि इससे टाइलों में विभिन्न रंगों और डिजाइनों को तैयार किया जा सकता है। इन टाइलों का एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि कंक्रीट के फ्लोर की लागत की तुलना में बहुत ही कम लागत पर इनकी मरम्मत की जा सकती है और इनको बदला जा सकता है।
मार्बल फ्लोरिंग फ्लोर्स
हालांकि मार्बल स्टोन प्राकृतिक रूप से सफेद और आकर्षक होते हैं, लेकिन पारदर्शिता और छिद्र युक्त होना इनकी प्रकृति में शामिल होता है। यदि मार्बल को धूसर सीमेंट बेस के साथ बिछाया जाता है, तो यह फीका और धूसर दिखाई देने लगता है, और परिणामस्वरूप इसका सौन्दर्यपूर्ण आकर्षण समाप्त हो जाता है। बिरला व्हाइट सीमेंट घोल में मार्बल को बिछाया जाना इष्टतम माना जाता है। बिरला व्हाइट, व्हाइट सेपेरेटर के रूप में काम करता है और 100% प्रकाश रिफ्लेक्ट करता है, और साथ ही धूसर सीमेंट को आपके मार्बल की चमक और दिखावट को बरबाद करने से भी रोकता है।
मार्बल फ्लोरिंग

दीवारें

स्टोनक्रेट
स्टोनक्रेट दीवारें
अपने घर की बाहरी दीवारों को बिरला व्हाइट सीमेंट के साथ आकर्षक स्टोनक्रेट फिनिश प्रदान करें। यह न केवल वैदर-रेसिस्टेंट, दीर्घकालिक तथा निम्न रख रखाव वाली है, बल्कि इससे आप भिन्न भिन्न रंगों और टेक्स्चर्स को भी तैयार कर सकते हैं। आप समान मात्रा में बिरला व्हाइट सीमेंट तथा डोलोमाइट पाउडर /क्वार्ट्ज रेत को मिलाकर स्टोनक्रेट फिनिश तैयार कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, आप अपने वांछित शेड को पाने के लिए पिगमेंट्स को शामिल कर सकते हैं। लगाने का बाद, सतह को समतल किया जाना चाहिए और दो दिन तक सूखने देना चाहिए। अंत में, आपको अपनी स्टोनक्रेट फिनिश को पूरा करने के लिए, इसे खास एश्लर स्टोन फिनिश देने के लिए इसे तराशना होगा।
ग्रिट वॉश दीवारें
यदि आप खुरदरी और मजबूत फिनिश चाहते हैं, तो आपके लिए ग्रिट वॉश सही विकल्प होगा। जिसे एक्स्पोस्ज्ड एग्रिगेट प्लास्टर के रूप में बेहतर जाना जाता है, इस हार्डी सजावटी फिनिश द्वारा खराब मौसम दशाओं का आसानी से सामना किया जा सकता है और आपको इससे टिकाऊपन मिलता है। बिरला व्हाइट सीमेंट, डोलोमाइट पाउडर तथा चिप्स का 2.5:1:6 अनुपात में गारा ग्रिट वॉश के लिए बहुत उपयुक्त होता है। लगाने से पहले, सतह को भली भांति समतल किया जाना चाहिए। 1-2 घंटे की प्रारम्भिक सेटिंग अवधि के बाद, ग्रिट वॉश सतह को हल्के से नाइलोन के ब्रश और पानी के साथ स्क्रब किया जाना चाहिए ताकि चिप्स के ऊपर से सीमेंट को हटाया जा सके और एग्रिगेट्स को सामने लाया जा सके।
ग्रिट वॉश
टायरोलीन
टायरोलीन दीवारें
टायरोलीन एक सजावटी फिनिश है, जो आंतरिक और बाह्य दोनों दीवारों के लिए उपयुक्त है। यह विभिन्न रंगों में उपलब्ध है, और साथ ही इसके टेक्स्चर्ड सैंड-फेस फिनिश से किसी भी दीवार को आकर्षक बनाया जा सकता है। साथ ही यह किफ़ायती, दीर्घकाल तक उपयोगी तथा रख-रखाव रहित प्लास्टर है। टायरोलीन प्लास्टरिंग के लिए, तीन हिस्से बिरला व्हाइट सीमेंट के साथ एक हिस्सा मार्बल पाउडर तथा एक हिस्सा दानेदार सफेद रेत या मार्बल चिप्स के सूक्ष्म टुकड़ों को मिलाएं। वांछित शेड प्राप्त करने के लिए रंग मिलाएं और दो कोट्स लगाएं। जब सतह पूरी तरह से सूख जाए, एक कोट सिलिकोन का लगाया जाना चाहिए ताकि इसे धूल-रहित रखा जा सके।
सीमेंट वॉश दीवारें
बिरला व्हाइट सीमेंट से दीवारों को एक स्थाई, लस्टरयुक्त मैट फिनिश मिलती है। यह डेकोरेटिव पेंट्स के लिए प्राइमर कोट के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है और छोटी दरारों और सूराखों आदि को भी भरा जा सकता है। यह आंतरिक और बाह्य दीवारों दोनों के लिए आदर्श है, इसे ब्रश या स्प्रे का इस्तेमाल करके लगाया जा सकता है। इसे लगाने की सरलता के कारण इसे पेंटर्स और मिस्त्रियों द्वारा सबसे अधिक पसंद किया जाता है। बिरला व्हाइट सीमेंट वॉश अन्य विकल्पों की तुलना में किफ़ायती है, जिसके कारण यह वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्सेज़, सरकारी कार्यालयों, शैक्षणित संस्थानों तथा अन्य स्थानों जहां पर सीमित बजट होता है, वहां यह विकल्प उपयुक्त रहता है।
सीमेंट वॉश
सीमेंट पेंट
सीमेंट पेंट दीवारें
सीमेंट पेंट से बाहरी दीवारों के सौन्दर्य को बढ़ाया जा सकता है और साथ ही यह उन्हें मौसम की खराब दशाओं से भी बचाता है। यह टिकाऊ, किफ़ायती होता है और इसका इस्तेमाल विभिन्न पिगमेंट्स के साथ किया जा सकता है ताकि विभिन्न प्रकार के शेड्स प्रदान किए जा सकें। सीमेंट पेंट बनाने के लिए बिरला व्हाइट सर्वश्रेष्ठ विकल्प है, क्योंकि न केवल इससे पिगमेंट के सही रंग सामने आते हैं बल्कि इसमें एल्केलाइन की निम्न मात्रा होती है, जिससे पेंट फीका नहीं पड़ता है। परिपूर्ण संरचना के लिए, दो हिस्से सीमेंट पेंट में एक हिस्सा पानी का मिलाएं ताकि एक बेहतर पेस्ट प्राप्त की जा सके। इसमें एक और हिस्सा पानी का मिलाएं, मिक्स करें, तथा पसंदीदा सतह पर लगाएं। शानदार फिनिश पाने के लिए सतह को पानी के साथ 2-3 दिन तक क्योर करें।

अन्य

सीमेंट को अक्सर निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए उपयुक्त समझा जाता है। लेकिन बिरला व्हाइट ने नए बैंचमार्क की स्थापना की है। इसने इसके परम्परागत उपयोगों से आगे बढ़कर इसकी उपयोगिता को साबित किया है तथा इसे अब विभिन्न सृजनात्मक विकल्पों में ऑफर किया जाता है।
ORNAMENTAL | CEILINGS | VERSATILE USAGE
ऑर्नामेंटल अन्य
बिरला व्हाइट सीमेंट से आप सौन्दर्य का विकास करने, सजावट करने और भवन के आंतरिक और बाह्य हिस्सों के डिजाइन तैयार करने में अपनी कल्पना का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको विभिन्न ऑर्नामेंटल मोटिफ जैसे मूर्तियों, शिल्पकृतियों, जंगले(रेलिंग), फूलदान, सजावटी ग्रिल्स, फव्वारे आदि के सृजन की स्वतंत्रता मिलती है।
सीलिंग अन्य
जब दीवारों और फ्लोर की बात की जाती है, तो यह बहुत उपयोगी साबित होती है, लेकिन बिरला व्हाइट सीमेंट उस समय भी बहुत उपयोगी साबित होती है जब बात सीलिंग कि की जाती है, क्योंकि इससे छत को एक शानदार फिनिश दी जा सकती है।
वर्सेटाइल उपयोग अन्य
बिरला व्हाइट सीमेंट का उपयोग सेरामिक टाइलों, विट्रीफाएड टाइल्स, स्टोन टाइल्स तथा स्टोन स्लैब (टाइल ग्राउट) की फ्यूजिंग के लिए पूर्णयता उपयुक्त साबित होता है।
तकनीकी विनिर्धारण
विशेषताएं आईएस: 8042. 2015 अपेक्षा विनिर्धारण सामान्य रेंज
CHEMICAL
a. Insoluble Residue % Max. 4.0 Max. 2.0 1.0 - 1.6
b. Iron Oxide % Max. 1.0 Max. 0.34 0.28 - 0.34
c. Magnesium Oxide % Max. 6.0 Max. 5.0 3.5 - 5.0
d. Sulphur Trioxide % Max. 3.5 Max. 3.5 2.7 - 3.3
e. Lime Saturation Factor 0.66 - 1.02 Min. 0.86 0.86 - 0.92
f. Loss on Ignition % Max. 7.0 Max. 5.5 3.5 - 5.5
PHYSICAL
a. Degree of Whiteness%
ISI Scale Min. 70 Min. 82 82 - 85
Hunters Scale - Min. 90 90 - 92
b. Fineness, (Blaine) m2/kg (Specific Surface) Min. 225 330 330 - 360
c. Setting Time (Minutes)
1. Initial Min. 30 Min. 80 80 - 100
2. Final Max. 600 Max. 150 120 - 150
d. Soundness
1. Le-Chateliers Method (mm) Max. 10 Max. 2.0 1.0 - 2.0
2. Autoclave Expansion % Max. 0.8 Max. 0.2 0.08 - 0.2
e. Compressive Strength (Mpa)
(Cement and Std. Sand Mortar 1:3)
3 days 72 ± 1hr Min. 16.0 Min. 35 35 - 40
7 days 168 ± 2hr Min. 22.0 Min. 45 45 - 50
28 days 672 ± 4hr Min. 33.0 Min. 55 55 - 60
f. Retention on 63 micron sieve % - Max. 3.0 0.6 - 3.00
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Show All

बिरला व्हाइट सीमेंट वॉश व्हाइट सीमेंट का एक टिकाऊ एप्लिकेशन है ताकि नए प्लास्टर की गई आंतरिक और बाह्य सतहों पर कोटिंग की जा सके।

बिरला व्हाइट सीमेंट वॉश द्वारा सूक्ष्म दरारों को भरा जा सकता है जो अक्सर सीमेंट और प्लास्टर की सतहों पर पैदा हो जाती है। इससे स्ट्रक्चर दीवार में पानी के रिसाव को रोका जा सकता है, और साथ ही यह बाद में किए जाने वाले पेंट और प्राइमर कोट्स के लिए अंडरकोट का भी काम करता है। व्हाइट सीमेंट का एक सर्वश्रेष्ठ उपयोग यह है कि इससे बेस द्वारा पेंट के अवशोषण को रोका जाता है, और साथ ही उच्चतर कवरेज को भी सुनिश्चित किया जाता है। बिरला व्हाइट सीमेंट वॉश बेस पर एक परत का रूप ले लेता है जिससे आपको टिकाऊपन मिलता है, और यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि बाद में पेंट की पपड़ियां आदि नहीं बनती हैं। इसके परिणामस्वरूप, दीवार को बेहतर चमक भी मिलती है।

हां, बिरला व्हाइट सीमेंट वॉश को लगाए जाने के बाद, 2 से 3 दिन के बाद क्यूरिंग की आवश्यकता पड़ती है।

स्मूथ फिनिश के लिए बिरला व्हाइट सीमेंट वॉश के लगभग 2 या 3 कोट्स की ज़रूरत पड़ती है। लेकिन यदि इसका इस्तेमाल अंडरकोट के रूप में किया जाता है, तो एक ही कोट पर्याप्त होता है।

आधार सतह (बेस सरफेस) सबसे पहले धूल, ग्रीस, लेटेंस आदि से मुक्त होनी चाहिए। बिरला व्हाइट सीमेंट वॉश को लगाने से पहले, सतह पर पानी का छिड़काव किया जाना चाहिए। यह चरण महत्वपूर्ण है क्योंकि एडहेशन हानि (न चिपकने की प्रवृत्ति) और सीमेंट वॉश की डस्टिंग से बचा जा सकता है।

आदर्श रूप से, ऐसा नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन, यदि आपको इसे पहले से ही पेंट की गई सतह पर लगाना ही है, तो सुनिश्चित करें कि आप अपनी सतह को अच्छे से तैयार करते हैं। ऐसा करने से सीमेंट कोट, बेस सब्स्ट्रेट के साथ मजबूत पकड़ बना लेगा।

बिरला व्हाइट सीमेंट वॉश, यदि किसी टॉपकोट पेंट को नहीं लगाया जाता है, तो यह लगभग 2 से 3 साल तक बना रहता है। टॉपकोट एप्लिकेशन की स्थिति में, यह लंबे समय तक बना रहता है।

कवरेज सब्स्ट्रेट की प्रकृति पर निर्भर करती है। यदि सबस्ट्रेट छिद्रयुक्त है, तो यह कवरेज कम होगी, और अगर ऐसा नहीं है, तो कवरेज अधिक होगी। आमतौरपर, 1 किलोग्राम बिरला व्हाइट सीमेंट से, एक सामान्य सब्स्ट्रेट पर 2.32 वर्ग मीटर से 2.79 वर्ग मीटर प्रति दो कोट की प्राप्ति होगी।

सीमेंट पेंट ऐसा पेंट होता है जिसे व्हाइट सीमेंट, फिलर्स, एडिटिव्स, एक्सटेंडर्स, तथा पिगमेंट्स के मिश्रण से तैयार किया जाता है ताकि वाछिंत शेड प्राप्त किया जा सके। दूसरी ओर , सीमेंट वॉश सिर्फ शुद्ध व्हाइट सीमेंट गारे के साथ की जाने वाली कोटिंग है तथा इसमें किसी एडिटिव्स शामिल नहीं किए जाते हैं; यह केवल सफेद रंग में ही उपलब्ध होता है।

हां, बिरला व्हाइट सीमेंट, ग्रीनप्रो (GreenPro) मानक तथा ग्रीनप्रो (GreenPro) प्रमाणन की गुणवत्ता की अपेक्षा को पूरी करती है।

वर्तमान में ऑनलाइन भुगतान का कोई विकल्प नहीं है। साथ ही, अभी हम सीधे किसी उत्पाद की डिलीवरी नहीं करते हैं। उनकी खुदरा बिक्री सिर्फ हमारे स्टॉकिस्ट नेटवर्क से ही की जाती है। लेकिन, बिरला व्हाइट सीमेंट को लगाने के लिए प्रशिक्षित ठेकेदार की ज़रूरत होती है। इसलिए, हम यह सिफारिश करते हैं कि आप उत्पाद को हमारे अधिकृत रिटेलर /स्टॉकिस्ट से ही खरीदें, जो प्रशिक्षित कुशल ठेकेदार से संपर्क कराने में आपकी सहायता करेंगे।

बिरला व्हाइट की पूरे भारत में प्रशिक्षित और प्रतिबद्ध सिविल इंजीनियर्स की टीम है जो सीएएससी (ग्राहक एप्लीकेशन सुपोर्ट सेल) की सहायता करती हैं। ये सिविल इंजीनियर ऑन-साइट तकनीकी सहायता और ऑन-साइट सैम्पलिंग ऑफर करते हैं। वे सरफेस फिनिशिंग एप्लीकेटर्स को विशेष प्रशिक्षण और आधुनिक टूल्स के साथ प्रशिक्षण प्रदान करते हैं जिससे वे विशेषज्ञता हासिल कर लेते हैं और बिरला व्हाइट एप्लीकेटर्स के विशेषज्ञ बन जाते हैं
उपलब्ध पैक साइज
वीडियो